बलिया एसपी कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घघाटन, जानिएं इसका लाभ

बलिया एसपी कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घघाटन, जानिएं इसका लाभ

Ballia News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया अमित पाल सिंह ने किया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक  ओमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, पुलिस एवं अभियोन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें। 


बता दें कि पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु सम्मन साक्षी प्राप्त होने पर अन्य जनपदों में परमिशन लेकर जाना पड़ता था, जिससे न्यायालय में सभी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। महत्वपूर्ण ड्यूटी में व्यस्तता के कारण कई बार पुलिस कर्मी अपना बयान दर्ज नहीं करा पाते थे, जिससे मुकदमों का निस्तारण करने में काफी समय लग जाता था।

पुलिसकर्मियों को भी पूर्व में नियुक्त रहे जनपदों में करीब 200-500 किमी की दूरी तय करके साक्ष्य देने के लिए जाना पड़ता था। इस सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए मुख्यालय द्वारा जारी ई-साक्ष्य कराने के निर्देश के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का संयुक्त निदेशक अभियोजन बलिया द्वारा उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अब सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी का साक्ष्य किसी भी जनपद के किसी भी न्यायालय में हो तो वह आसानी से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित होकर ई-साक्ष्य के माध्यम से अपना बयान दे सकेंगे।

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया : सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक...
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज