फेसबुक पर शिक्षिका को किया बदनाम, टूटी सगाई

फेसबुक पर शिक्षिका को किया बदनाम, टूटी सगाई

प्रयागराज : वाट्सएप पर एक शिक्षिका को इस कदर बदनाम किया गया है कि उसकी सगाई ही टूट गई। शिक्षिका के भाई ने आरोपित से ऐसा करने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान शिक्षिका की अम्मी ने करेली थाने में सैय्यद अली रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेके आशियाना कालोनी के पास रहने वाली एक युवती कौशांबी के करारी स्थित निजी स्कूल में सहायक अध्यापिका है। उसकी सगाई लखनऊ में रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। अगले माह निकाह होना था। आरोप है कि स्कूल आते-जाते सैय्यद अली रिजवी उसकी बेटी से बातचीत करने लगा। वह लखनऊ का रहने वाला है और नैनी में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था।

सैय्यद खुद को अस्वस्थ बताकर मदद मांगता और बात करता रहा। इसी बीच जब शिक्षिका ने बातचीत करने से मना किया तो उसने आत्महत्या करके फंसाने की धमकी दी। तब शिक्षिका ने उसका नंबर ब्लाक कर दिया।  इसके बाद आरोपित ने फेसबुक, वाट्सएप पर गलत मैसेज भेजकर शिक्षिका को बदनाम करने लगा। स्कूल से लेकर मंगेतर के घरवालों को भी गलत मैसेज भेजा, जिससे उसकी सगाई टूट गई। भाई ने सैय्यद को फोन करके ऐसा करने से रोका तो उसने धमकी दी। करेली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़े आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल