पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा शिक्षक, बोला- साहब ! मैंने उसे मार डाला

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा शिक्षक, बोला- साहब ! मैंने उसे मार डाला

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहलाने वाली खबर आई है। यहां बिल्हौर में शिवराजपुर कस्बे के जवाहर नगर में रविवार की देर रात आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पति शिवराजपुर थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बर्राजपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी रामनाथ दीक्षित के मकान में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक कादिर व पत्नी फरजाना (35) के साथ किराए पर रहता था। रविवार की रात लगभग 11 बजे कादिर थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इतना कहते ही कादिर गश खाकर गिर पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां फरजाना का शव कमरे में पड़ा था।

कादिर मूल रूप से मुस्करा जिला हरदोई का रहने वाला हैं, जबकि फरजाना का मायका गुरुदासपुर पंजाब में हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने के दौरान दंपती में कहासुनी सुनी हुई, लेकिन देर रात हो जाने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़े 13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी पति कादिर की मानसिक हालत बिगड़ने से वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। हत्या क्यों और कैसे की गई ? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दंपती के कोई संतान नहीं है। लगभग एक वर्ष से दोनों यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
Harish Rana Case : करीब 13 साल से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े 32 साल के हरीश राणा को...
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता