महिला आरक्षी की संदिग्ध मौत : कमरे में छत से लटका मिला शव

महिला आरक्षी की संदिग्ध मौत : कमरे में छत से लटका मिला शव

अयोध्या : मंडल कारागार में तैनात महिला आरक्षी शांति यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार दोपहर उनका शव जेल परिसर स्थित सरकारी आवास में छत के कुंडे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

शांति यादव (27) मूल रूप से जौनपुर जिले की रहने वाली थी। वह सितंबर 2021 से अयोध्या जेल में आरक्षी के पद पर तैनात थीं। जानकारी के मुताबिक, 12 मई को वह एक दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव गई थीं, जहां एक शादी समारोह में शामिल हुईं। 13 मई को वह अयोध्या लौट आईं, लेकिन अपनी दूसरी पाली की ड्यूटी (12:30 बजे दोपहर) पर नहीं पहुंचीं।

शांति जेल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में रहती थीं। उनके साथ रेखा नाम की एक अन्य महिला आरक्षी भी उसी कमरे में रहती थीं। रेखा ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 7:30 बजे ड्यूटी पर चली गई थीं। दोपहर में लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बाहर से सीढ़ी लगाकर खिड़की तोड़कर देखा गया तो उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। फौरन जेल प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना के बाद जेल पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोन पर परिजन को मौत की सूचना दी।

यह भी पढ़े यूपी के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए बदली स्कूल Timing

Tags:

Post Comments

Comments