Ballia News : सड़क पर मनबढ़ई... दो मनचले गिरफ्तार
On




बैरिया, बलिया : महिलाओं को देखकर गन्दा बोल बोलने, अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले दो युवकों को दोकटी पुलिस ने दोकटी-दलनछपरा मार्ग से शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दोकटी हरिशंकर सिंह ने बताया कि सतीश यादव पुत्र राधामोहन यादव (निवासी मुरारपट्टी थाना दोकटी) व वीरेंद्र यादव पुत्र राजनाथ यादव (निवासी मुरलीछपरा) सड़क पर खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर गाना गाने के साथ ही फब्तियां कस रहे थे। इसकी सूचना लोगों द्वारा थाने में दी गई। इसके तत्काल बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
शिवदयाल पांडेय मनन
Tags:


Related Posts
Post Comments
Latest News
01 Jul 2025 23:29:56
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गाँव में बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर व लाठी...
Comments