बलिया : बब्बन सिंह रघुवंशी को भाजपा ने किया बाहर, वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

बलिया : बब्बन सिंह रघुवंशी को भाजपा ने किया बाहर, वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

बलिया : महिला डांसर के साथ कथित रूप से अश्लीलता करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता बब्बन सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो काफी आपत्तिजनक है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहिनता की श्रेणी में आता है और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

गौरतलब हो कि भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो 14 मई को सामने आया था। वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बब्बन सिंह रघुवंशी के पास डांसर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला डांसर पर पैसे भी बरसा रहे है।

IMG-20250515-WA0825

यह भी पढ़े Ballia News : गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत, शव मिलते ही मचा कोहराम, इलाकाई पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस को मिली सफलता, 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला युवक गिरफ्तार बलिया पुलिस को मिली सफलता, 2.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला युवक गिरफ्तार
बलिया : साइबर थाना पुलिस ने बैंक खाते से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।...
बलिया : बब्बन सिंह रघुवंशी को भाजपा ने किया बाहर, वायरल हुआ था अश्लील वीडियो
UP में हादसों का गुरुवार : अलग-अलग दुर्घटनाओं में 17 की मौत
डांसर को गोद में बिठाकर अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो वायरल
बलिया में हुई हर्ष फायरिंग का आरोपी सफाईकर्मी सस्पेंड
बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई, एसओजी सिपाही समेत चार सस्पेंड
15 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल