मोहब्बत में रिश्ता शर्मसार : शादी से पहले बुआ को भगा ले गया भतीजा, परिजन परेशान
On




UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शादी से पहले भतीजा बुआ को बहला फुसलाकर भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने 16 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है। उसकी 21 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन शादी से एक महीने पहले ही आरोपी अपने रिश्ते की बुआ को लेकर रफूचक्कर हो गया। वहीं, आरोपी भी नाबालिग व पारिवारिक बताया जा रहा है। पिता ने दी तहरीर में बताया कि जिस समय उसकी बेटी का अपहरण हुआ। उस समय उसकी बड़ी बेटी घर पर ही थी। आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में आया और उसकी बेटी को डरा धमकाकर जबरन उठा ले गया।
वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है। कहा कि घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है। कोतवाल रामआसरे सरोज का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Dec 2025 10:43:55
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...


Comments