UPPSC PCS 2021 : टॉपर लिस्ट में सगे भाई-बहन, घर-परिवार में जश्न का माहौल

UPPSC PCS 2021 : टॉपर लिस्ट में सगे भाई-बहन, घर-परिवार में जश्न का माहौल

प्रयागराज। यूपीपीएससी 2021 में प्रयागराज के मेजा तहसील निवासी सगे भाई-बहन ने सफलता हासिल की है। सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक विवेक कुमार सिंह ने आठवीं रैंक हासिल की है, जबकि बहन संध्या सिंह का 12वां स्थान है। विवेक का यह दूसरा प्रयास था, जबकि संध्या ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली।

मेजा तहसील के गांव तेंदुआ कला गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह व प्रतिमा सिंह के परिवार में दोनों बच्चों की सफलता से लोग उत्साहित हैं। विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तैयारी में कोई कोचिंग नहीं की। सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया। भाई-बहन मिलकर पढ़ाई करते और एक दूसरे को पढ़ाते। नैनी के माधव ज्ञान केंद्र से दसवीं की पढ़ाई करने के बाद प्रयागराज के ज्वाला देवी इंटर कालेज से विवेक कुमार सिंह ने इंटर किया।2019 में गाजियाबाद के आरकेजीआइटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर प्रशासनिक अधिकारी बनने की ठानी। PCS में भूगोल विषय को चुना और प्रशासनिक अधिकारी बनने का ख्वाब पूरा कर लिया। वहीं संध्या सिंह ने बारहवीं की पढ़ाई माधव ज्ञान केंद्र से पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2020 में बीए की पढ़ाई पूरी की। अपने पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी में सफलता हासिल कर ली। अब भाई-बहन दोनों के सफल होने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद