सुभासपा की महिला नेता नंदिनी राजभर की हत्या
On




UP News : संतकबीरनगर में सुभासपा की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वह पार्टी की महिला सभा की प्रदेश महासचिव थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पडताल में जुटी है। नंदिनी राजभर के चेहरे पर चोट के निशान है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का कारण सामने आ रहा है। दिनदहाड़े हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मामला कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का है।डीघा मोहल्ले में रहने वाले अच्छेलाल राजभर की पत्नी नंदिनी राजभर (30) सुभासपा की प्रदेश महासचिव थीं। नंदिनी रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में शामिल होने के बाद शाम करीब 4 बजे अपने घर लौटी थीं।

Related Posts
Post Comments

Latest News
10 Dec 2025 07:29:55
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...


Comments