मां गंगा की आरती : आठ महीने बाद लौटी दशाश्‍वमेध घाट की रौनक

मां गंगा की आरती : आठ महीने बाद लौटी दशाश्‍वमेध घाट की रौनक


वाराणसी। आठ महीनों के बाद एक बार फिर गंगा घाट की रौनक लौट आई है। दशाश्‍वमेध घाट पर शाम की मां गंगा आरती के श्‍लोकों ने माहौल फिर से रमणीय बनाना शुरू कर दिया है। आठ महीने के बाद सात अर्चकों ने आरती की संगीतमय प्रस्‍तुति‍ दी। इस दौरान घाट पर मां गंगा की आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई। 



काशी के दशाश्‍वमेध घाट पर आठ महीने बाद मां गंगा की आरती की शुरुआत मधुर संगीत व भजन के साथ हुई। कोरोना संक्रमण की वजह से 18 मार्च को गंगा सेवा निधि ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती  सांकेति‍क ढंग से केवल एक अर्चक द्वारा ही कराई जा रही थी। अब कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पुरानी तरह से रोजाना आरती की जाएगी। दशाश्‍वमेध आरती शुरू होने से गंगा घाट से जुड़े व्यवसाई, नाविकों के आय में वृद्धि होगी। वहीं, पर्यटन उद्योग को भी बल मिलेगा। दशाश्‍वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध आरती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे और देश के प्रमुख उद्योगपति  मुकेश अम्बानी अपने पूरे परिवार साथ जन्मदिन पर शामिल हो चुके हैं। यही नहीं, बालीवुड और हॉलीवुड के सितारे भी गंगा किनारे दशाश्‍वमेघ घाट की आरती के अध्‍यात्मिक माहौल में डूबकी लगा चुके हैं। देव दीपावली पर दशाश्‍वमेध घाट पर पराम्‍पारिक महाआरती का भी आयोजन किया जाता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
हल्दी,बलिया : बबुआपुर गांव में रविवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन के विधि प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन...
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान