17 जून तक वाराणसी-छपरा रूट की इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

17 जून तक वाराणसी-छपरा रूट की इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित


वाराणसी। औडिहार-छपरा रेल खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नन्दगंज स्टेशन पर प्री नान इन्टरलॉक कार्य/नान इन्टरलॉक वर्क एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जाना है। इसके अंतर्गत नन्दगंज स्टेशन पर 13 जून से 15 जून तक (कांटा) पॉइंट्स मशीन बदलाव कार्य, 16 जून से 17 जून को पॉइंट्स डिस्मेंटलिंग (कांटा मशीन हटाने) का कार्य एवं 18 जून को टेस्टिंग के लिए डिस्कनेक्शन लिया जाना है। उक्त सभी कार्य  सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक होगा। 

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि नन्दगंज स्टेशन पर प्री नान इन्टरलॉक कार्य, नान इन्टरलॉक वर्क के कारण 12 जून 2020 से 17 जून 2020 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर दरभंगा जाने वाली गाड़ी सं-01061 स्पेशल पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औडिहार-गाजीपुर सिटी-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औडिहार-इन्दरा-फेफना होकर चलेगी।  


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर