लड़कों से हंसकर बात करने पर 11 साल की मासूम बच्‍ची को सजा-ए-मौत, मां-बाप गिरफ्तार

लड़कों से हंसकर बात करने पर 11 साल की मासूम बच्‍ची को सजा-ए-मौत, मां-बाप गिरफ्तार

मेरठ। झूठी शान का गुमान बुद्ध‍ि-विवेक और मानवीयता का किस तरह हरण करता है, इसका जीता जागता उदाहरण मेरठ में देखने को मिला है। यहां मासूम चंचल की हत्या उसके मां-बाप ने सिर्फ इसलिए कर दी कि वह लड़कों से हंसकर बात करती थी। मासूम बच्ची को नहर में फेंककर सजा-ए-मौत देने वाले माता-पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। 

बागपत के सिंघावली निवासी बबलू परिवार के साथ गंगानगर में रहता है। बबलू ने अपनी 11 वर्षीय बेटी चंचल की गुमशुदगी गंगानगर थाने में एक सितंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो सनसनीखेज बात सामने आई। 31 अगस्त की रात चंचल को उसके पिता बबलू और मां रूबी के साथ बाइक पर देखा गया था। इसके बाद चंचल का पता नहीं चला। पुलिस ने बबलू और रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। 

चंचल के सनकी पिता बबलू ने बताया कि चंचल, लड़कों के साथ हंसकर बात करती थी। लड़कों के साथ खेलती थी। इसी बात को लेकर वह चंचल से नफरत करने लगा। बबलू ने पत्नी रूबी के साथ बेटी की हत्या की साजिश रची। पत्नी को यह कहकर तैयार किया कि चंचल परिवार को बदनाम कर देगी। इसके बाद दोनों, चंचल को बहाने से बाइक पर ले गए और भोला झाल पर टिकरी की ओर जाने वाली नहर में फेंक दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह