यूपी में भीषण हादसा : पलक झपकते ही 11 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल ; अपनों को तलाशते रहे परिजन
On



UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 25 लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे के बाद सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। चीख-पुकार के बीच परिजन अपनों को तलाशते दिखाई दिए।

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बस के ऊपर पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। ये सभी लोग अन्य साथियों के साथ निजी बस से सीतापुर से पूर्णांगिरी (उत्तराखंड) जा रहे थे। शनिवार रात 12.15 बजे ढाबे पर भोजन-जलपान के लिए रुके, उसी दौरान तेज गति से आ रहा बजरी से भरा डंपर टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर बस पर ही पलट गया। इस कारण लोग बुरी तरह दब गए। हादसे में बस सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।
सीतापुर जिले के रहने वाले सभी लोग
सीतापुर से पूर्णागिरी दर्शन करने सभी लोग जा रहे थे। भीषण हादसे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। रात एक बजे तक सात शव डंपर के नीचे से निकाले गए। दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आठ घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जबकि दो का खुटार सीएचसी पर उपचार चल रहा है। मेडिकल कालेज में भर्ती घायलों में से दो बच्चों रितिक व विकास की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

पीलीभीत का रहने वाला है डंपर चालक
डंपर चालक की पहचान पीलीभीत के जहानाबाद निवासी भीमसेन के रूप में हुई है। वह घटना के बाद से फरार है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि डंपर में लालकुआं से गिट्टी लेकर चालक गोला की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि बस चालक का अभी पता नहीं चल सका है।
साढ़े तीन बजे हटाया जा सका डंपर
घटनास्थल पर पलटे डंपर को सुबह साढ़े तीन बजे सीधा किया जा सका। इसके साथ ही किसी अन्य के उसके नीचे न दबे होने की पुष्टि होने पर डीएम व एसपी राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां सीएमओ को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि जो भी आर्थिक सहायता है, वह दिलाई जाएगी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...


Comments