पुत्र-पुत्री के साथ ट्रेन से कटमरी मां, बड़े बेटे ने ऐसे बचाई अपनी जान

पुत्र-पुत्री के साथ ट्रेन से कटमरी मां, बड़े बेटे ने ऐसे बचाई अपनी जान

गाजीपुर। खानपुर इलाके में गोपालापुर गांव के सामने मंगलवार की देर शाम गोंदिया एक्सप्रेस के सामने पुत्र-पुत्री के साथ कूदकर मां ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

गोपालापुर गांव निवासी मीरा यादव (34) पत्नी गौतम यादव मंगलवार की देर शाम अपनी पुत्री काजल (14), पुत्र तरुण (5) तथा अंगद (7) के साथ औड़िहार-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर बैठ गई। गोंदिया एक्सप्रेस को आता देख बड़ा बेटा अंगद वहां से भाग गया, तब तक ट्रेन से कटकर मीरा यादव, पुत्री काजल और तरुण की मौत हो गई। अंगद घर पहुंचा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। 

अंगद की बात सुनते ही परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। वे ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो अपनों का शव देख रोने-चिल्लाने लगे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पति गौतम को घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़े बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्