रात में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू, पड़ी सास की नजर और...

रात में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू, पड़ी सास की नजर और...

UP News : प्यार अंधा होता है। ऐसा ही कुछ एटा में एक प्रेमी जोड़े के साथ हुआ। युवती की शादी तो हो गई, मगर प्रेमी से छुप-छुप कर मिलना जारी रहा। युवती का पति दिल्ली रहता है, जिसका फायदा प्रेमी ने खूब उठाया। वह शादीशुदा प्रेमिका की ससुराल भी आने-जाने लगा। ससुरालीजन को पता लगा तो पति ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसके बाद विवाहिता ने अपने प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
मारहरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का 4 वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ती जा रही थी। इसी दौरान युवती की शादी दिसम्बर 2023 में उसके घर वालों ने कहीं और कर दी, लेकिन युवती का प्रेमी से मिलना जारी रहा। युवती का पति दिल्ली में रहता है। इसकी जानकारी जब उसके प्रेमी को हुई तो वह प्रेमिका की ससुराल तक पहुंच गया। आधी रात को प्रेमी प्रेमिका के घर में घुस गया और उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगा। आहट होने पर सास जगी तो बहू को दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर दंग रह गई। सास ने तुरंत इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। अगले दिन बहू को मायके भिजवा दिया गया और उसके प्रेमी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया गया।
 
थाना मारहरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी कुछ माह पहले अलीगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर सास रहती है। आरोप है कि 29 फरवरी को ससुराल में आरोपी अजय निवासी नगला भंडारी जिला कासगंज आया और ड़रा-धमकाकर उससे अवैध संबंध बनाए। इस दौरान सास जाग गई। उसने आरोपी अजय को भागते हुए देख लिया। सास ने अगले दिन पति को दिल्ली से बुला लिया और पति उसको मायके भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजय चार साल से परेशान कर रहा है। आरोपी ने पहले भी अवैध संबंध बनाकर अश्लील फोटो खींच लिए। जिसे दिखाकर वह धमकाता था। आरोपी का गांव का ही साथी जितेन्द्र भी उसका साथ देता था। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?