सीएम योगी की कार्रवाई : सड़क निर्माण घोटाले में 16 इंजीनियर सस्पेंड

सीएम योगी की कार्रवाई : सड़क निर्माण घोटाले में 16 इंजीनियर सस्पेंड

Lucknow News : हरदोई में सड़कों का घटिया निर्माण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में जिम्मेदार एक अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता समेत 16 अभियंता निलंबित कर दिए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई समेत 10 जिलों की सड़कों की जांच के आदेश दिए थे। हरदोई में सड़कों की जांच के लिए प्रमुख सचिव अजय चौहान की अध्यक्षता में एक टीम गई थी।

टीम में पीडब्ल्यूडी सलाहकार वीके सिंह और पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष योगेश पंवार भी शामिल थे। हरदोई में चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए। लैब में इन नमूनों की जांच कराई गई तो ये सभी नमूने फेल हो गए। तारकोल की मात्रा कम मिली। गिट्टी समेत अन्य सामग्री भी मानक से कम मिली। इन मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार व शरद कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता राजवीर सिंह, संतोष कुमार पांडे व जीएन सिंह और प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता रितेश कटियार व कृष्णकांत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है।

इन्हीं मामलों में अवर अभियंता मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है। सभी निलंबित अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिन नौ अन्य जिलों में सड़कों की जांच कराई गई थी, उनके भी नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर वहां भी कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की...
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश