बलिया में तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
On




बलिया। भीमपुरा थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमन्चा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया। भीमपुरा थाना के उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप दूबे मय हमराह के साथ तिरनई चट्टी पर मौजूद थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र स्व. राकेश सिंह (निवासी : शाहपुर टिटिहा, थाना भीमपुरा) को बहरामपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 23:00:44
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...


Comments