बलिया : ड्यूटी पर तैनात सिपाही का बल्ब चुराते वीडियो वायरल !

बलिया : ड्यूटी पर तैनात सिपाही का बल्ब चुराते वीडियो वायरल !

Ballia News : जब चौकीदार ही चोर हो जाए तो जनता बेचारी कर ही क्या सकती है? सिकंदरपुर कस्बा में ऐसा ही एक नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसका विभिन्न सोशल साइट्स पर Video वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल Video की पुष्टि Purvanchal24 नहीं करता। वैसे पुलिस कर्मी की चोरी की करतूत देख, जहां स्थानीय लोग सकते में हैं। वही दबी जुबां इलाके में हो रही चोरियों को लेकर भी पुलिस को ही जिम्मेदार मानने लगे हैं। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बीते 20 अप्रैल को सिकंदरपुर कस्बा में एक पुलिस कर्मी रात को गस्त कर रहा है। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए इधर उधर टहल भी रहा है। बात करते हुए अचानक पुलिसकर्मी पास में जल रहे इलेक्ट्रिक बल्ब के पास पहुंचता है और उसे खोल कर अपनी जेब में रख लेता है।

फिर, पूर्ववत मोबाइल से बात करने में मशगूल हो जाता है।उसे लगा कि उसकी ये हरकत किसी के सामने नहीं आएगी, लेकिन वह गलत था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देख कर लाेगबाग दांतो तले अंगुली दबा रहे हैं। वैसे भी सिकंदपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवालिया निशान लगाता रहता है।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

बीते 20 अप्रैल की देर शाम हुई इस घटना ने एक बार फिर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगबाग चुटकी ले रहे हैं। अब तो पुलिस ने बल्ब चुराना शुरू कर दिया है। ऐसे में उनसे किस प्रकार की सुरक्षा की उम्मीद की जा सकती है। जिसके भरोसे आमजन की सुरक्षा हो वही सेंधमारी करने लगे तो फिर भरोसा किस पर किया जाय। 

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच द्वारा ज्ञात हुआ कि उक्त वीडियो पुलिसकर्मी की न होकर होमगार्ड जवान की है, जिस संबंध में संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...