बलिया में प्रतिबंधित हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

बलिया में प्रतिबंधित हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम/सर्विलांस बलिया तथा उभांव थाने की संयुक्त टीम ने 9 एमएम की एक कार्बाइन, तीन तमंचा व सात जिन्दा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्वनाथ यादव व स्वाट प्रभारी अजय यादव व प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह की सयुक्त टीम तुर्तीपार मेन रोड के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने तुर्तीपार मेन रोड के पास से दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक प्रतिबन्धित कार्बाइन 9एमएम मय चार जिन्दा कारतूस व तीन तमंचा 315 बोर मय तीन अवैध जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र शम्भू सिंह (निवासी पचबेनियां, थाना असांव, सिवान बिहार) व टुन्नु सिंह उर्फ आलोक रंजन पुत्र स्व. लालबाबू सिंह (निवासी पतार, थाना रघुनाथपुर, सिवान बिहार) को धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर चालान न्यायालय किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

गिरफ्तार करने वाली टीम

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्ननाथ यादव, प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह, उप निरीक्षक स्वाट प्रभारी अजय यादव, उप निरीक्षक पंकज सिंह व देवेन्द्र कुमार थाना उभांव, हेड कां. जसवीर सिंह, रोकेश यादव, लवकेश पाठक, रोहित यादव, विकास सिंह व विनोद रघुवंशी, कां. अर्जुन यादव, शशिभुषण, महेश कुमार मंजीत यादव व श्याम कुमार शामिल रही।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र रहस्यमयी तरीके...
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम