बलिया में बेकाबू हुआ ट्रक, भाग निकला ड्राइवर ; खलासी की दर्दनाक मौत

बलिया में बेकाबू हुआ ट्रक, भाग निकला ड्राइवर ; खलासी की दर्दनाक मौत

बलिया : रसड़ा-बलिया मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर चीनी मिल के समीप मंगलवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई पलट गया। हादसे में चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन खलासी छोटू पुत्र सुलम राम (निवासी औरंगाबाद बिहार) की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक में लदा लोहा ट्रक केबिन को चीरते हुए खलासी के पास आ गया था। इस वजह से पुलिस ने कटर से काटकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रक पर लौह सामग्री लादकर चालक व खलासी बलिया से रसड़ा की तरफ जा रहा थे।माधोपुर के समीप चालक को अचानक झपकी आ जाने से वह ट्रक से नियंत्रण खो दिया। नतीजा ट्रक सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। इस बीच चालक फरार हो गया। इस हादसे की भनक लगते ही आस-पास के लोग दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित