बलिया : गंगा नदी में नहाते वक्त डूबे पांच दोस्त, दो का शव बरामद ; देखें Video

बलिया : गंगा नदी में नहाते वक्त डूबे पांच दोस्त, दो का शव बरामद ; देखें Video

मझौवां, Ballia News : बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के पचरूखिया घाट (काली मंदिर) पर नहाते समय पांच दोस्त डूब गये। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। चार लड़कों का शव ग्रामीणों ने बरामद कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी रवि कुमार राम (14) पुत्र दिलीप राम, सनी कुमार राम (13) पुत्र वीरेंद्र राम, निर्मल कुमार (15) पुत्र शिवचंद चोपड़ा, अभिषेक कुमार (14) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद राम व रेवती थाना क्षेत्र के ही अचलगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार (13) पुत्र जितेंद्र राम शुक्रवार को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

इसी बीच पांचों दोस्त हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। पांचों बच्चों ने अपनी साइकिल, मोबाइल व कपड़ा गंगा किनारे रखकर स्नान करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय मछुआरों की मदद से रवि राम, सनी राम व निर्मल कुमार का शव बरामद कर लिया। वहीं, गंगा घाट पर परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक