माता- पिता का आशीर्वाद सभी कठिनाइयों का करता है अंत 

माता- पिता का आशीर्वाद सभी कठिनाइयों का करता है अंत 

हल्दी, बलिया। क्षेत्र के कठही गांव में सोमवार को बाल संघ कठही के युवाओं द्वारा लक्ष्मी पूजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिक्षक मोहन गुप्ता व लखन लाल यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने फीता काट कर किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह आप मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे है, उसी प्रकार आप अपनी माता-पिता की भी पूजा करे, क्योंकि मां का आशीर्वाद ही जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का अंत कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं एक शिक्षक होने के नाते बता दूं कि आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा। आप मेहनत के साथ-साथ पढ़ाई कर आगे बढ़े, ताकि आप के माता-पिता खुश रहे। इस मौके पर सुनील पांडेय अधिवक्ता, बरमेश्वर यादव, गुड्डू पांडेय, मनु, अप्पू, श्याम, चंदन, पिंटू सहित कमेटी के सभी सदस्य व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुनील यादव व संचालक दिलीप यादव ने किया।

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली