बलिया में कोचिंग से लौट रहे छात्र को पीटा
On



बांसडीह, बलिया : क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर को रविवार की शाम कोचिंग से पढ़कर घर लौटते समय युवकों ने रास्ते मे रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने घायल किशोर के पिता की तहरीर पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घायल किशोर आदर्शरंजन सिंह के पिता अनिल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र बांसडीह स्थित एक कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते मे उसकी साइकिल रोककर उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने नीरज तुरहा निवासी अज्ञात सहित अन्य पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Mar 2026 07:02:55
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...


Comments