बलिया में एक और पैरामेडिकल कालेज के खिलाफ छात्र ने दी धोखाधड़ी की तहरीर

बलिया में एक और पैरामेडिकल कालेज के खिलाफ छात्र ने दी धोखाधड़ी की तहरीर

बैरिया, बलिया : डी फार्मा कराने के नाम पर एक और अवैध वसूली व ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने शनिवार को बैरिया थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित को भरोसा दिलाया गया है कि जांचोपरान्त कार्रवाई होगी। बता दे कि ऐसे ही मामले में अभी हाल ही में चार लोगों पर घोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

बैरिया थाना क्षेत्र के उदयीछपरा निवासी प्रिंस कुमार गुप्ता पुत्र तारकेश्वर गुप्ता ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बैरिया में संचालित एक पैरामेडिकल कॉलेज में डी फार्मा करने के लिए पिछले 7 नवंबर को 50 हजार व 10 जनवरी को 20 हजार जमा किया था। परीक्षा कराने के लिए प्रबंधक ने आजमगढ़ स्थित एक कालेज में मुझे भेजा था। वहां के प्रिंसिपल ने बताया कि आपका फीस जमा नहीं है, तब मेरे होश उड़ गए। उक्त संस्था के बारे में जानकारी करना शुरू किया तो पता चला कि प्रबंधक बैरिया और बांसडीह में इसी तरह का फर्जी विद्यालय खोलकर युवाओं से रुपया ठगने का काम करते हैं। सन्देह होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से पैसा मांगने पहुंचा तो कई बार मुझे दौड़ाया गया, लेकिन पैसा नहीं दिया गया। बार-बार पैसा मांगने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दिया। इस संदर्भ में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने पूछने पर बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। जांच में अगर मामला सही पाया गया तो प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students