लोकसभा चुनाव : बलिया से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

लोकसभा चुनाव : बलिया से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

बलिया : लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को इंडिया गठबंधन की विकासवादी सोच और जनकल्याणकारी लक्ष्यों से परिचित कराया। जनता से क्षेत्र के विकास के लिए मतदान की अपील की।


सनातन पांडेय ने भरखोखा दुर्गा मंदिर, वादिलपुर बघौंच, गायघाट, देवीतर, रुद्रपुर, डागरवाद, रामगढ़, गंगापुर, सुघर छपरा, दुबे छपरा, प्रसाद छपरा, दया छपरा, पाण्डेयपुर, टेंगरही, अंचल भवन आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करने के लिए मार्गदर्शित किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करने और पार्टी को हर बूथ से बहुमत दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में विकास कार्य हुए थे, फिर सत्ता में लौटे तो और होंगे। लोगों के साथ पूरा समय दूंगा। जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर कराने का संकल्प मैंने लिया है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहला लक्ष्य क्षेत्र का विकास करना है। इसके लिए मैं दिन रात मेहनत करूंगा।

यह भी पढ़े आत्मज्ञान की आवश्यकता क्यों?

Post Comments

Comments

Latest News

पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सिंह को मिला मेडल, खुशी से झूम उठा बलिया का यह गांव पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सिंह को मिला मेडल, खुशी से झूम उठा बलिया का यह गांव
बलिया : बांदा जनपद के बहुचर्चित मामले का त्वरित पर्दाफाश करने वाले पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर...
Ballia News : स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों की हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली में दिखा गजब का उत्साह
देश के बंटवारे में विस्थापितों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, DM ने दिखाई हरी झंडी
आधी रात बहू के कमरे में पहुंचकर भाजपा नेता ने किया गलत काम, पुलिस ने पहुंचाया जेल
JNCU Ballia में पोस्टर प्रदर्शनी : एंटी रैगिंग स्लोगन में साक्षी सिंह प्रथम, तिरंगा सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन
Ballia News : घायल युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम