खून से लाल हुई सड़कें : बलिया Road Accident में तीन युवकों की मौत

खून से लाल हुई सड़कें : बलिया Road Accident में तीन युवकों की मौत

Ballia News  : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पहली घटना बलिया बांसडीह मार्ग पर स्थित बांसडीहरोड थाने के पास की है, जहां बाइक और आटो की आमने सामने हुई टक्कर में बाइकर्स व टेंपो चालक की मौत हो गयी। वहीं, दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बांसडीह कस्बा निवासी शुभम सोनी (24), मनीष जायसवाल (21) व लव जायसवाल (20) एक ही बाइक से बांसडीह से बलिया की ओर आ रहे थे।

वहीं, बांसडीहरोड थाना से पहले घने कोहरे की वजह से सामने से आ रहे आटो का ड्राइवर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी शिवम वर्मा (26) अपना सिर बाहर निकाल कर रास्ता देखने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार टेंपो से टकराते हुए ड्राइवर शिवम के सिर से टकरा गये। हादसे में आटो चालक शिवम तथा बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

दुर्घटना और टेंपो यात्रियों की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी पंहुचे और आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने बाइकर्स शुभम सोनी व आटो चालक शिवम वर्मा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घायल मनीष व लव को वाराणसी रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की है। बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित दरांव गांव के पास कोहरे की वजह से आटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबकर पिंडहरा गांव के रघुनाथपुर निवासी चालक मोहित राजभर (24) की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई, जब खेतों की तरफ लोग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय