बलिया : चकबंदी प्रक्रिया की गड़बड़ी दुरूस्त करने को सक्रिय हुई राजस्व टीम

बलिया : चकबंदी प्रक्रिया की गड़बड़ी दुरूस्त करने को सक्रिय हुई राजस्व टीम

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के मौजा दलन छपरा में चकबंदी प्रक्रिया के तहत हुई गड़बड़ी को लेकर चकबंदी आयुक्त के आदेश पर सोमवार को दलन छपरा स्थित पंचायत भवन पर लेखपालों की टीम व कानूनगो ने काश्तकारों से बातचीत किया। कानूनगो केदारनाथ सिंह ने बताया कि दलन छपरा मौजा की चकबंदी प्रक्रिया के दौरान भाग 23 फटकर जीर्ण शीर्ण हो गया है।

इसको दुरुस्त करने के लिए उन्होंने काश्तकारों से निवेदन किया है कि आगामी 20 अप्रैल को दलन छपरा के पंचायत भवन पर पुनः लेखपालों की टीम और मैं स्वयं उपस्थित होकर भाग 23 को पूरा करने के लिए काश्तकारों से भाग 5, भाग 11 व भाग 23 एकत्र करेंगे। जिनका चक भाग 23 में नहीं चढ़ा है या छूट गया है, उसे पुरानी पर्ची के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।

इस कार्य के लिए लेखपाल अमित कुमार, दिनेश कुमार, अजय कुमार को लगाया गया है। टीम का प्रयास है कि दलन छपरा की चकबंदी शीघ्र दुरुस्त कर दी जाए। इसको लेकर उन्होंने काश्तकारों से निवेदन किया है कि जिन काश्तकारों का भाग 23 अपूर्ण है, ऐसे काश्तकार 20 अप्रैल को दलन छपरा पंचायत भवन पर उपस्थित होकर अपना-अपना संबंधित कागजात जमा करें। जिससे चकबंदी में हुई गड़बड़ी को ठीक किया जा सके।

यह भी पढ़े बल‍िया में एक ही युवती के दो प्रेमी : एक की माैत, दूसरा लड़ रहा जिन्दगी की जंग

गौरतलब है कि दलन छपरा निवासी सुशील पाण्डेय के शिकायत पर जांचोपरान्त शिकायत सही पाये जाने पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ी, भाग 23 फटने से नाराज चकबंदी आयुक्त के आदेश पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान लेखपाल, चकबंदीकर्ता सहित 31 अधिकारियों के खिलाफ बलिया कोतवाली में प्राथमिक की दर्ज हुई है, तब से चकबंदी विभाग फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि शीघ्र दलन छपरा की चकबंदी की गड़बड़ी दूर करते हुए चकबंदी को पूरा किया जाय, अन्यथा कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़े बलिया स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने  की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़ाया एक महत्वपूर्ण कदम

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...