बलिया : पति-पत्नी के विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस, खबर देख उलझ जायेंगे आप भी

बलिया : पति-पत्नी के विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस, खबर देख उलझ जायेंगे आप भी


बांसडीहरोड, बलिया। पहले पत्नी को पीटा, फिर पुलिस को भी खूब छकाया। यही नहीं, पुलिस विभाग में तो घंटों हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस कप्तान तक मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा। मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसांव गांव का है। 

गांव निवासी गनेश बिन्द की पत्नी ने बुधवार की शाम पुलिस को फोन कर गुहार लगाया कि, उसका पति उसे मारपीट रहा है। पुलिस पहुंची और पत्नी के बयान के आधार पर गनेश को हिरासत में ले ली। इसी बीच, आरोपी ने पुलिस के घेरे से भागकर एक पोखरे में कूदा और गायब हो गया। कुछ देर तक वह बाहर नही आया तो पुलिसकर्मी परेशान होने लगे। कुछ देर में ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पोखरे में गनेश की खोजबीन होने लगी। 

आरोपी के तालाब में डूबकर मरने के कयास और तनाव की स्थिति को भांपते हुए पुलिस कप्तान, एएसपी व सीओ भी मौके पर पंहुच गए। पोखरे में चल रही गनेश की खोज के हर मिनट बीतने के बाद उसके डूबने की आशंका बलवती हो रही थी। इसी बीच एक ग्रामीण बोला, गनेश तो समुन्द्र से बालू निकालने वाला है वह कैसे तालाब में डूब सकता है क्या ? फिर पुलिस ने खोजबीन के कुछ देर बाद ही पोखरे में जलीय पौधों की आड़ में छुपे गनेश को बरामद कर लिया। इसके बाद पूरे अमले ने चैन की सांस ली। देर रात घरवालों की गुहार पर पुलिस ने दोबारा विवाद न करने की बात पर गनेश को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा