बलिया में अलर्ट : बिहार से सटे यूपी के गांवों के लिए DM-SP ने लिया बड़ा निर्णय

बलिया में अलर्ट : बिहार से सटे यूपी के गांवों के लिए DM-SP ने लिया बड़ा निर्णय


बलिया। सिवान जिले में कोरोना वायरस के  प्रसार को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बॉर्डर पर किसी की आवाजाही नहीं हो सके, इसको लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने साफ निर्देश दे रखा है कि सीवान जिले की सीमा जहां भी जनपद की सीमा से सटी है, वहां हमेशा पुलिस की निगरानी रखी जाए। कोई भी व्यक्ति घाघरा उस पार से इस पार नहीं आना चाहिए।

डीएम श्री शाही ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर, भोजपुरवा, चक्की दियर, किर्तुपुर में जाकर जायजा लिया। लोगों से भी बातचीत की और कहा कि उस पार के किसी भी व्यक्ति के टच में नहीं रहें और न ही इधर आने दें। कोई नाव भी आए तो वापस लौटा दें। कोई नहीं मानता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस या कंट्रोल रूम को बताएं। 
उन्होंने बांसडीह कोतवाल को निर्देश दिया कि सीमा पर हमेशा पुलिस बल की निगरानी रहे। किसी भी हाल में कोई भी व्यक्ति इस पार से उस पार या उस पार से उस पार नहीं आना-जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नदी में कोई भी मछुआरा भी नहीं दिखना चाहिए। इन गांव में लगातार लाउडस्पीकर पर यह प्रचार किया जाए कि नदी की तरफ कोई ना जाए। निगरानी के लिए जरूरत पड़ी तो जिले से भी पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद बांसडीह कचहरी, सहतवार व बैरिया में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा