अखिलेश की नीतियों का अलख जगाने निकला जेपी का 'लाल'

अखिलेश की नीतियों का अलख जगाने निकला जेपी का 'लाल'


बैरिया, बलिया। सपा की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की नीतियों और उनके विकास परक योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए बैरिया अध्यक्ष जयप्रकाश यादव मुन्ना के नेतृत्व मे समाज सेवी व सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने सावन के प्रथम सोमवारी पर लोक नायक  जयप्रकाश नारायण की धरती से साईकिल यात्रा का शुभारम्भ किया। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लोक नायक जयप्रकाश नारायण की धरती से इस यात्रा का आगाज करते हुए श्री सिह ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहां से कारवां पूरे बैरिया विधान सभा में घूमने के लिए रवाना हुआ। सूर्यभान सिंह ने बताया कि बगैर समाजवादी पार्टी का विकास सम्भव नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास विकास का जो खाका है, वह किसी के पास नहीं है। 

प्रदेश के युवाओं के सबसे बड़े हितैषी वहीं है।युवा से लेकर सभी जाति धर्म व आमजन को खुशहाल रखते हुए प्रदेश को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना बिना सपा के सम्भव नहीं है। इस यात्रा में डा. बिरेन्द्र यादव, मुकेश सिह, पल्लू सिंह, सतन यादव, तेजन यादव, कमेश्वर यादव, रामबली यादव, अखिलेश गुप्ता इत्यादि  ने भाग लिया।


शिवदयाल पांडेय 'ममन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश