Video Conferencing में बलिया की महिला प्रधान ने बेबाकी से रखी बात

Video Conferencing में बलिया की महिला प्रधान ने बेबाकी से रखी बात


बलिया। जलशक्ति मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरुण बरोका ने गड़वार ब्लाक के रतसरकलां की प्रधान स्मृति सिंह से Video Conferencing के माध्यम से बात की। इस दौरान अतिरिक्त सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण के लिये बन रही गाइडलाइन पर न सिर्फ सुझाव मांगा, बल्कि उसे नोट भी किया।

बता दें कि केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से देशभर के चुनिन्दा ग्राम प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण पर सुझाव लिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधान स्मृति सिंह ने 21 बिदुओ पर सुझाव दिया। इसमें शौचालय में अलग से टंकी का प्रोत्साहन राशि देने, महिलाओं को सेनेट्री पैड्स निस्तारण का प्रावधान करने व इसकी यूनिट ग्राम पंचायत निधि से स्थापित करने, शौचालय निर्माण न कराने वालों को दंडित करने, शौचालय का प्रयोग न कर बाहर जाने वालो को चालान काटने का प्रावधान करने की मांग की। प्रधान ने कहा कि ओडीएफ की स्थिति बरकार रखने के लिए कड़े कदम उठाना अनिवार्य है। 

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर