बलिया : पॉजीटिव केस मिलने से सहमे लोग, ग्राहकों की राह तकते रहे दुकानदार

बलिया : पॉजीटिव केस मिलने से सहमे लोग, ग्राहकों की राह तकते रहे दुकानदार


बिल्थरारोड, बलिया। नगर व गांवों में दो दिन से मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस ने लोगो की नींद उड़ा दी है। लोग दहशत की जिंदगी जी रहे है। बिना किसी लक्षण के कोरोना संक्रमित होने की खबर से लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे है। इलाके में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से लोग भयभीत है। नगर में मस्जिद से लेकर रेलवे चौराहे से हॉटस्पाट होने के बाद बाजार में ग्राहकों के न आने से किराना, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा व अन्य दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए है। दैनिक खर्च भी निकालना मुश्किल हो गया है। 

मंगलवार को वार्ड नम्बर 5 निवासी कोरोना संक्रमित एएनएम के पति, ससुर व अन्य परिजनों के कुल 11 लोगो का सेम्पल भेजा गया। पिपरौली बड़ागांव, सरयाडीहू भगत और अवाया में पाए गए कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिजनों का सेम्पल बुधवार को बलिया से आयी टीम लेकर बलिया चली गयी। जब तक सभी की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती,  लोग भयभीत है। लोगो के बाजार में न आने से बाजार की दुकान, सड़के वीरान हो गयी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद