लॉकडाउन में स्कूल संचालकों के लिए चुनौती न बन जाय शिक्षकों का वेतन देना, क्योंकि...

लॉकडाउन में स्कूल संचालकों के लिए चुनौती न बन जाय शिक्षकों का वेतन देना, क्योंकि...


बलिया। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने और फीस न मिलने से स्कूल संचालक परेशान है। कुछ संचालकों ने कहा कि अगर फीस नहीं मिली तो उन्हें ऑनलाइन क्लास चलाने के साथ ही कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

संचालकों का कहना है कि अप्रैल से ही ऑनलाइन पढ़ाई की शुरूआत की जा चुकी है। मौजूदा हालात में लॉकडाउन खुलने के बाद सभी स्कूलों का संचालन जून से पहले होने की गुंजाइश नहीं दिख रहा है। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों से सेवाएं लेना मुश्किल होता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन विद्यालयों को उठानी पड़ रही है, जहां 1000 से कम बच्चे हैं।

अप्रैल से शिक्षक व्हाट्सएप या ऑनलाइन क्लास के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में बच्चों को होमवर्क देने, स्टडी मैटेरियल तैयार करने और उसके मूल्यांकन में जुटे हैं। अगर शासन की तरफ से स्कूल फीस जमा कराने का निर्देश नहीं मिला तो स्कूलों को मजबूरी में ऑनलाइन क्लास को भी लॉकडाउन करना पड़ेगा।  

स्कूल संचालकों ने कहा कि 14 मार्च से विद्यालय बंद हैं। विद्यालयों को परीक्षा परिणाम निर्गत करने का अवसर नहीं मिल सका। इस कारण पिछले सत्र की फीस का बहुत बड़ा भाग अभी तक अभिभावकों द्वारा चुकता नहीं किया गया है। इससे सभी विद्यालय वित्तीय संकट में हैं। लॉकडाउन आगे बढ़ता रहा तो बिजली के बिल, बैंक किस्त, कर्मचारियों का वेतन, रखरखाव आदि तो प्रभावित होगा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय