बलिया : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ; क्योंकि...

बलिया : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ; क्योंकि...


बलिया। दुबहड़ थाना अंतर्गत नगवां क्षेत्र के दियारा स्थित काली माई स्थान पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकता पाया गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


यह भी पढ़ेंबलिया : चाचा ने भतीजे को काटा, भाई-भाभी गंभीर ; मचा हड़कम्प


ग्रामीणों ने दुबहड़ थाना एवं कोतवाली के सीमा पर नगवां क्षेत्र के दियारा में काली माता के मंदिर पर एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ देखा। फिर इसकी सूचना दुबहड़ पुलिस एवं प्रधान मंडल संघ अध्यक्ष विमल पाठक को दी। सूचना पर पहुंचे दुबहड़ थानाध्यक्ष रंजीत सिंह एवं  ने दर्शक ग्रामीणों की उपस्थिति में मौके का मुआयना कर स्थलीय निरीक्षण किया। युवक लाल रंग का टीशर्ट एवं ब्लू कलर का पैंट पहना हुआ था। पास में एक साइकिल भी पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की माने तो युवक की आत्महत्या संदिग्ध प्रतीत हो रही थी, क्योंकि युवक के शव का पेड़ जमीन को छू रहा था और जिस कपड़े से फांसी का फंदा बनाया गया था, वह भी गले में ठीक से नहीं लगा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली