सीएमओ आफिस के बाबू ने मांगी रिश्वत तो डीएम को लिखा पत्र

सीएमओ आफिस के बाबू ने मांगी रिश्वत तो डीएम को लिखा पत्र


-मामला बीएमडब्लू मैनेजमेंट के नवीनीकरण का

बलिया। भले ही सूबे की योगी सरकार यह दावा कर रही हो कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को ‘जीरो टारलेंस पालिसी के तहत समाप्त कर दिया गया है और महकमे में रिश्वतखोरी पर पूरी तरह नकेल लगा दी गयी है, लेकिन प्रदेश सरकार का यह दावा ‘चिराग तले अंधेरा’ वाली कहावत को चरितार्थ करता नजर आ रहा है। कम से कम बलिया में तो हालात यही दिखायी दे रहे है। जहाँ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया है कि सीएमओं कार्यालय में तैनात बाबू ने बीएमडब्लू के नवीनीकरण के नाम अनावश्यक धन उगाही कर रहा है।

 18 अप्रैल को डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में आईएमए बलिया के सचिव डॉ0 आरबी गुप्ता ने उल्लेख किया है कि बलिया जनपद के इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा संचालित नर्सिंग होम एवं पैथालाजी के बायो मेडिकल वेस्ट ;बीएमडब्लूद्ध मैंनेजमेंट के आयराइजेशन का नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रपत्रों से संतृप्त पत्रावली के आईएमए द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। जहाँ एनआरएचएम टेबल पर तैनात लिपिक रंजय कुमार द्वारा संबन्धित फाइले को मंजूरी दिलाने की एवज में मोटी रकम की मांग की गयी। आइएमए के सचिव ने जिक्र किया है कि नहीं देने पर नवीनीकरण की प्रक्रिया बाधित करने की धमकी दे रहा है। उन्होंने शिकायती पत्र की प्रतिलिपि सीएमओ बलिया को भी भेजी है। आइएमए ने डीएम से गुजारिश की है कि उक्त रिश्वतखोरी बाबू के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग है।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल