बलिया : प्रिंसिपल रवि राय ने PM CARES में दी एक माह की सैलरी

बलिया : प्रिंसिपल रवि राय ने PM CARES में दी एक माह की सैलरी


बलिया। तन समर्पित, मन समर्पित और ये जीवन समर्पित... चाहता हूं और भी कुछ दे दूं तुझे मां भारती....। हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में जुटे रहने वाले शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवां के प्रधानाचार्य रवि राय ने वैश्विक महामारी कोरोना से जंग के लिए अपना एक माह का वेतन PMCARES फंड के माध्यम से मां भारती के पावन चरणों में समर्पित किया है।

1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर अमर शहीद को नमन करते हुए प्रधानाचार्य ने यह नेक पहल की। कहा कि मुझे अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में उनकी स्मृति में स्थापित शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहने का सौभाग्य प्राप्त है। वर्तमान में देश के समक्ष कोरोना रूपी वैश्विक महामारी एवं लॉक डाउन के कारण गम्भीर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संकट की इस घड़ी में मैं अपना एक माह (मार्च-2020) का वेतन PMCARES फंड के माध्यम से मां भारती के पावन चरणों में समर्पित कर खुद को धन्य समझता हूं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार