बलिया : आइसोलेशन सेंटर में बोझिल नहीं होगा दिल, क्योंकि...

बलिया : आइसोलेशन सेंटर में बोझिल नहीं होगा दिल, क्योंकि...



बलिया। इस भीषण महामारी की आपदा में स्वयंसेवी संस्थाएं भी अलग-अलग तरीके से लोगों के सहयोग में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इनर व्हील क्लब की ओर से एल-1 में रखे गए कोरोना मरीजों के लिए पैकेट वितरित करने के लिए दिए गए। पैकेट में प्रमुख रूप से प्रेरणादाई पुस्तकें शामिल है। विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की उपस्थिति में यह सामग्री संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को दिया गया। निश्चित रूप से इससे कोरोना मरीजों को बोर होने से निजात मिलेगी। लाभप्रद जानकारी लेने के साथ उनका समय भी आराम से कट सकेगा। आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक बालिका का भी क्लब मेम्बरों ने ख्याल रखा और उसके लिए कलर, चित्रकला की कॉपी और पेंटिंग के अन्य सामान दिए।

इसके अलावा विद्या महिला एसएचजी हनुमानगंज  के सहयोग से इनर व्हील क्लब द्वारा ही जरूरतमंद बालिकाओं में सेनेटरी नैपकिन वितरित किया जाएगा विकास भवन सभागार में प्रतीकात्मक रूप से कुछ किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिया भी गया। क्लब की महिला सदस्यों द्वारा 100 पैकेट सेनेटरी नैपकिन फिलहाल शहर की जरूरतमंद किशोरियों में वितरित करने की योजना है। इस अवसर पर क्लब की नंदिनी तिवारी व अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार