खून से लथपथ पति का शव देख पत्नी सन्न, पहुंची पुलिस

खून से लथपथ पति का शव देख पत्नी सन्न, पहुंची पुलिस


वाराणसी। चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र के जिगना गांव में घर से कुछ दूर स्थित बंगले पर सो रहे रामदुलारे यादव उर्फ कपिल देव (55) की हत्या अज्ञात हमालवरों ने शनिवार की रात में धारदार हथियार से कर दिया। 

रविवार की सुबह वे पशुओं को चारा डालने घर नहीं पहुंचे तो पत्नी बंगले पर पहुंची। वहां पति कपिल देव का खून से लथपथ शव देख वह सन्न रह गई। वह चीखने चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुन काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। रामदुलारे यादव भोजन के बाद नियमित रूप से घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित बंगले के बाहर चारपाई पर सोने के लिए जाते थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये। थोड़ी देर बाद ही पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मृतक के इकलौते पुत्र मुलायम से घटना के बाबत पूछताछ की। सीओ नीरज सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र मुलायम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किए जाने का पुलिस ने दावा किया है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला