बलिया : ग्रापए संस्थापक को याद कर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया : ग्रापए संस्थापक को याद कर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


बैरिया। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन बैरिया इकाई की बैठक डाकबंगला बैरिया पर बुधवार को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए ग्रामीण अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर प्रसाद की 32वीं पुण्य तिथि मनाई गई। सबसे पहले उनके चित्र पर उपस्थित पत्रकारों ने माल्यार्पण किया। 

पत्रकारों ने उनके पत्रकारिता जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सुधाकर शर्मा ने कहा कि कोई व्यक्ति याद तभी किया जाता है, जब वह समाज में कोई विशेष कार्य करता है। कुछ इसी तरह की विभूति थे स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद जी, जिन्होंने पत्रकारों के उत्पीड़न रोकने के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन समय समय पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और पत्रकारों को न्याय दिलाया। 

बैठक को अनिल सिंह, सतेंद्र पाण्डेय, मंटू सिंह, मुखिया जी, गुप्तेश्वर पाठक, अरविन्द पाठक आदि ने संबोधित किया। इसके साथ ही बालेश्वर प्रसाद की गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर कन्हैया तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, नागेंद्र कुमार गुप्ता, मनीष सिंह, हरेराम यादव, रविन्द्र मिश्र, श्रीमन तिवारी, आनंद मोहन मिश्र, अर्जुन साह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय