बलिया : 'वनवास' से घर लौटेंगे क्वारंटाइन योद्धा, लेकिन...

बलिया : 'वनवास' से घर लौटेंगे क्वारंटाइन योद्धा, लेकिन...


क्वारंटाइन में 14 दिन पूरा करने वाले जाएंगे घरर, लेकिन रहेंगे 'होम क्वारंटाइन'

बलिया। कोरोना वायरस की रोकथाम और उसके फैलाव को देखते हुए विदेश या महानगरों से आए हुए लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में या प्राथमिक विद्यालय या पंचायत भवन में क्वारंटाइन में रखा गया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा है कि शासन के निर्देशानुसार, जिन लोगों ने 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है, उन्हें 14 अप्रैल के बाद छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले उनका नाम, पता, संपर्क नंबर की सूची तैयार करके चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा और उन्हें अपने अपने घर में क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश के साथ छोड़ा जाएगा। जिले से बाहर जिन व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है उन्हें भी शासन का अग्रिम आदेश तक क्वॉरेंटाइन सेंटर पर ही रखे जाने का निर्देश है।

छूटने वाले को रखना होगा इन बातों का ध्यान

14 दिन का एकांतवास पूरा करने के बाद लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगले 14 दिन सख्ती से घर पर ही रहेंगे, किसी से मिलेंगे जुलेंगे नहीं। हमेशा मास्क का प्रयोग करेंगे और घर में अन्य सदस्य भी मास्क लगाएंगे। कोरोना का लक्षण यानि सूखी खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द होने पर तत्काल नजदीकी प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीडीओ व कंट्रोल रूम 05498220857 पर सूचित करेंगे। इन्हीं सावधानी को ध्यान में रख इस महामारी को खत्म कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्