बलिया : चल रहा था स्कूल भवन का निर्माण, मजदूर को लगा करंट और...

बलिया : चल रहा था स्कूल भवन का निर्माण, मजदूर को लगा करंट और...



नगरा, बलिया। नगरा भीमपुरा मार्ग पर चचयां गांव के समीप मंगलवार को एक विद्यालय भवन निर्माण के वक्त एचटी तार के स्पर्श में आने से एक 58 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। अन्य मजदूर व स्कूल प्रबन्धन झुलसे मजदूर को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

नगरा भीमपुरा मार्ग पर स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। विद्यालय के उपर से 33 हजार वोल्ट का एच टी तार गुजरा हुआ है। थाना क्षेत्र के रेकुआ निवासी 58 वर्षीय मजदूर विष्णुदेव पुत्र दूधनाथ नीचे से छड़ लेकर उपर जा रहा था कि छड़ एचटी तार से स्पर्श हो गया। तार से छड़ के स्पर्श होते ही मजदूर गम्भीर रूप से झुलस कर छत पर गिर गया। मजदूर के एचटी तार के संपर्क में आकर झुलसने से अन्य मजदूरों व स्कूल से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। 


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद