लॉक डाउन में बिगड़ा बजट तो रिक्शे से चल दिये घर, बलिया पहुंचे तो...

लॉक डाउन में बिगड़ा बजट तो रिक्शे से चल दिये घर, बलिया पहुंचे तो...



बैरिया, बलिया। देश की राजधानी में रिक्शा चला कर जीवन यापन करने वाले बिहार के समस्तीपुर जनपद अंतर्गत हसनपुर निवासी मुनेश्वर प्रसाद व प्रमोद कुमार बिना खाए-पीए रिक्शा चलाते हुए सातवें दिन शुक्रवार को बैरिया पहुंचे। बैरिया त्रिमुहानी स्थित सहायता केंद्र पर कामधेनु मिष्ठान भंडार के संचालक संतोष कुमार व उनकी टीम ने उन्हें जलपान कराया। दर्द बुखार की दवा दिया। जलपान के बाद उक्त दोनों लोग रिक्शा चलाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
दोनों रिक्शा चालकों ने बताया कि लाक डाउन के कारण दिल्ली में उनकी आमदनी ठप्प हो गई। जो पैसे थे, खाने में खत्म हो गए और अंतत: अपना रिक्शा लेकर दिल्ली से समस्तीपुर के लिए निकल पड़े। गुरुवार को दिल्ली से चले थे। शनिवार तक नौ दिनों में अपने गांव पहुंच जाएंगे। दोनों रिक्शा चालकों ने बताया कि कानपुर में किसी संस्था के लोगों ने उन्हें भोजन कराया था, उसके बाद रास्ते में कहीं कोई सहायता नहीं मिली। प्रति दिन 150 किमी के लगभग रिक्शा चलाते है। अब मंजिल नजदीक है। भगवान का सहयोग रहा तो शनिवार की देर शाम तक हर हाल में हम लोग अपने घर पहुंच जाएंगे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट