बलिया : भरभरा कर गिरी दीवार, दबकर कक्षा 2 के छात्र की मौत

बलिया : भरभरा कर गिरी दीवार, दबकर कक्षा 2 के छात्र की मौत


बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के पिपराकलां गांव में रविवार को मिट्टी की दीवार से दबकर एक बालक की मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बाप व बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

पिपराकलां गांव निवासी श्रीभगवान वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र अनुराग वर्मा अपनी बहनों के साथ सोया था। सुबह करीब 5 बजे दो बहनें शौच को चली गयी। उसी बीच मिट्टी की दीवार  अनुराग पर गिर गयी। दीवार गिरते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दीवार के मलवे में दबे अनुराग को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर किया। अनुराग कक्षा दो का छात्र था, जो गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। 


Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की ऑन...
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !