बलिया में प्राईवेट अस्पताल संचालकों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

बलिया में प्राईवेट अस्पताल संचालकों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश


बलिया। शासन की ओर से जनपद बलिया के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य पीके मिश्रा और संयुक्त मजिस्टेट विपिन कुमार जैन ने प्राईवेट अस्पताल के संचालकों संग बैठक की। प्राइवेट अस्पताल में किन शर्तों पर इलाज व आपरेशन किए जा सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। इनफेक्शन प्रिवेन्शन कंटोल के लिए बरती जाने वाली सावधानियों का ख्याल रखने की विशेष चेतावनी दी गयी। 

शासन की ओर से आए नोडल अधिकारी पीके मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शर्तों के अनुपालन करने के बाद ही निजी अस्पताल चलाए जा सकते हैं। संयुक्त मजिस्टेट विपिन कुमार जैन ने कहा कि हर अस्पताल में एक अलग केबिन बनाएं। वहां आने वाले हर मरीज का पहले स्क्रीनिंग करें। अगर वह नार्मल मिलता है तभी उसका इलाज करें। संदिग्ध मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। सभी कर्मचारियों को सावधानियों की जानकारी दें। सोशन डिस्टेंस का पालन को हरहाल में होना चाहिए। बैठक में डॉ हरिनंदन व अन्य मेडिकल स्टॉफ मौजूद थे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद