मासूम बच्चे को घर में सोता छोड़ फंदे पर झूल गये पति-पत्नी, उससे पहले किया यह काम

मासूम बच्चे को घर में सोता छोड़ फंदे पर झूल गये पति-पत्नी, उससे पहले किया यह काम


लखनऊ। अपने नौ माह के बच्चे को घर में सोता छोड़ कर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने अपनी बहन को मैसेज किया कि ‘बाबू घर में अकेला है, जल्दी आ जाना।’ मैसेज मिलने पर बहन ने अपनी सहेली को उसके घर भेजा, जहां दोनों को फंदे से लटकता देख वह सन्न रह गई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड एक के प्लाट नंबर 328 में निखिल अपनी पत्नी पल्लवी व नौ माह के बेटे के साथ रहते थे। वे नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को निखिल ने पत्नी के मोबाइल से बहन अंजलि को मैसेज किया कि बाबू घर में अकेला है, छह बजे तक पहुंच जाये। 

मैसेज प्राप्त होने के बाद अंजलि को कुछ समझ नहीं आया। उसने इलाके में रहने वाली अपनी सहेली को उसके घर भेजा। घर में पहुंचते ही अंजलि की सहेली अंदर का नजारा देख दंग रह गई। जहां घर में नौ माह के बच्चे को सोता छोड़कर पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक घर से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा