बलिया : BSA कार्यालय में IAS अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में चमकी 339 की किस्मत

बलिया : BSA कार्यालय में IAS अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में चमकी 339 की किस्मत


बलिया। आरटीई एक्ट के तहत विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदनों की लॉटरी सोमवार को बीएसए कार्यालय में एसडीएम IAS अन्नपूर्णा गर्ग व पांच अभिभावकों की मौजूदगी में निकाली गई। विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश के लिए कुल 809 अभिभावकों ने आवेदन किया था, जिसमें पांच के आवेदन ऑनलाइन ही रिजेक्ट हो चुके थे। शेष 804 की ऑनलाइन लाटरी में 339 आवेदन सेलेक्ट और 465 रिजेक्ट हो गये। 

जिला समन्यवक (समुदायिक सहभागिता) नुरूल हुडा ने बताया कि ये लाटरी केवल ऑनलाइन आवेदनों के हैं। इसके अलावा 1149 आवेदन आफ लाइन भी प्राप्त हुए हैं। जिसकी लॉटरी दो दिनों बाद निकाली जाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया, संजय कुंवर, बब्वन प्रसाद यादव, अब्दुल अव्वल, संजय बारी,  कम्प्यूटर आपरेटर नीतिश सिंह, अधिवक्ता मनोज राय हंस, अभिभावक श्रीमती रीना देवी व सोनू गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित