बलिया : जांच के लिए भेजा तीन संदिग्धों का सेंपल

बलिया : जांच के लिए भेजा तीन संदिग्धों का सेंपल



बलिया। देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन से आए 27 वर्षीय कोरोना संदिग्ध को शुक्रवार की रात पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया। मणिपुर के इम्फाल का रहने वाला उक्त युवक पिछले तीन दिनों से मनियर कस्बे में स्थित अपने ननिहाल में छिपकर रह रहा था। युवक के तब्लीगी मरकज जमात में शामिल होने के संदेह पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सेम्पल लेकर जांच के लिये भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिला महामारी रोग अधिकारी डॉ. जियाउल हुदा का कहना है कि संदेह के आधार पर सेम्पल भेजा गया है। युवक के ननिहाल के लोगों को भी क्वरंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक आधा दर्जन लोगों के सेम्पल भेजे जा चुके है। इनमें से तीन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बताया जाता है कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन संदिग्धों का सेम्पल शुक्रवार की रात एक साथ भेजा गया। इनमें एक मणिपुर के पश्चिमी इम्फाल का रहने वाला युवक भी शामिल है। अन्य दो संदिग्धों में एक पकड़ी थाना क्षेत्र व दूसरा सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इनमें से एक विदेश से गांव लौटा है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी