बलिया : दिल को झकझोर देने वाली है माधवी की यह रचना

बलिया : दिल को झकझोर देने वाली है माधवी की यह रचना


बदलाव कहां से आएगा

आवाज़ को तुम न उठाओ, ये समाज सुन न पाएगा,
ऐसे समाज में बदलाव कहां से आएगा?
मत छुओ उस कुएं को, गहरा है साफ न हो पाएगा,
ऐसे समाज में बदलाव कहां से आएगा?

पीछे से तुमने टोक दिया, सत्कर्म कहां हो पाएगा,
ऐसे समाज में बदलाव कहां से आएगा?
बेटी के जन्म पर मातम, बेटे पर खुशी मनाएगा,
ऐसे परिवार के द्वारा बदलाव कहां से आएगा?

सब्जी लेने से पहले जाति-धर्म पूछा जाएगा,
कोरोना लड़ाकुओं के ऊपर बार-बार थूका जाएगा,
ऐसे समाज में बदलाव कहां से आएगा ?
बेटे के शिक्षा के खातिर, बेटी का हक छीना जाएगा,
ऐसे समाज में बदलाव कहां से आएगा ?




हर मुद्दे को जिस देश में जाति-धर्म से तोला जाएगा, 
पालघर हो या निर्भया कांड सबको साम्प्रदायिकता से जोड़ा जाएगा,
ऐसे देश में बदलाव कहां से आएगा ?

गरीबों का हक छीनकर अपना खजाना भरा जाएगा,
दो कम्बल को बांटकर एहसान जताया जाएगा,
ऐसे गिद्दों के रहते, बदलाव कहां से आएगा ?

झुग्गियों को हटवाकर, होटल बनाया जाएगा
पिछड़ों को शिक्षा न देकर, आरक्षण से विकलांग बनाया जाएगा,
ऐसे देश में बदलाव कहां से आएगा ?

आगे का हमने सोच लिया हैं, पीछे का दामन जोड़ लिया है,
लेकिन वर्तमान ही अच्छा न रहा तो, 
भारत महान कहां रह पाएगा ? 

माधवी
मिड्ढ़ा, बलिया
(रचनाकार माधवी, बलिया के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण पांडेय की भतीजी है।)

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय