बलिया : नींद खुलते ही पोते की हालत देख चीख पड़ी दादी, पहुंची पुलिस




बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी मंगल सिंह (18) पुत्र रणजीत सिंह ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। दूसरे कमरे में उसकी दादी सो रही थी। दादी आधी रात के बाद किसी कार्यवश जगी तो देखा कि उनका पोता पंखे के हुक में फंदे के सहारे लटक रहा था। यह देख वह चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर दूसरे मकान में सोए युवक के चाचा सहित गांव के अन्य लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ माह से दादी के साथ घर पर ही रह रहा था। इसके पूर्व वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में माता-पिता व बहनों के साथ रह रहा था। मृतक के पिता उज्जैन में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर का था। थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
रोहित सिंह मिथिलेश


Comments