बलिया : गंगा में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया : गंगा में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

लक्ष्मणपुर, बलिया : शौच करने गये एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, मृतक के परिजनों का रोते-रोते बेरा हाल है। मामला नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास बड़काखेत गांव की है। 

 
बताया जा रहा है कि पलिया खास बड़काखेत गांव निवासी राम विशेख यादव (34) पुत्र रामायण यादव मंगलवार को गांव के अन्य लोगों के साथ बैठे थे। वे साथ के लोगों से यह बोलकर गये कि शौच से आ रहा हूं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। साथ के लोग यह जानने के लिए गंगा घाट की ओर गये कि राम विशेख कहा रूक गया ? 
 
गंगा घाट पर पहुंचे लोग राम विशेख को डूबा देख दंग रह गये। उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया, लेकिन देर हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है। 
 
पवन कुमार यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत